आलोट विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित रहवासियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को विधायक श्री चावला ने भेजा पत्र।



रतलाम-जिले के आलोट विधान सभा क्षेत्र में अतिव्रष्टि से प्रभावित रहवासियों और किसानों की समस्याओं को लेकर विधानसभा सभा विधायक मनोज चावला ने मुख्यमंत्री कलमनाथ को पत्र भेजा है।
विधायक श्री चावला ने प्रधानमंत्री को भेजे अपने पत्र मे लिखा है कि आलोट अनुसूचित जाति के इस क्षेत्र मे हुई अतिवर्षा से हजारो, लाखो लोगो के लिए संकट का विषय बन गया। आपदा की इस घडी को दलीय राजनीति से ऊपर उठकर देखा जाए तथा मुख्यमंत्री दुवारा केन्द्र से मध्यप्रदेश सरकार को 12 हजार करोड रूपये की राहत राशि की जो मांग की गई है, उसे इस संकट की घड़ी से उबरने के लिए तत्काल उपलब्ध कराई जावे ।विधायक ने यह भी उल्लेख किया है कि भारत का किसान पहले से ही कई समस्याओ से त्रस्त है । मध्यप्रदेश मे सत्ता परिवर्तन हुए मात्र आठ माह ही हुए है । तथा 2 लाख करोड के कर्ज मे वर्तमान सरकार ने मध्य प्रदेश मे सत्ता संभाली है । इस कारण वर्तमान समय मे मध्य प्रदेश सरकार को तत्काल राहत राशि हितग्राहियो को उपलब्ध कराने मे परेशानी आ रही है । मुझे विश्वास है कि आप प्रदेश व क्षेत्र की इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए सहयोग प्रदान करेंगे ।
विधायक ने पत्र मे यह भी लिखा है कि पूर्व मे  आपदा और राहत बाबत तत्समय भी आपको पत्र के माध्यम से अवगत कराकर प्रदेश को सहयोग करने का आग्रह किया गया था ।