स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पुराने तथा कटे फटे नोटों के कारण उपभोक्ताओं को खासी परेशानी।
Sk newsरतलाम ब्यूरो रिपोर्ट
रतलाम-जिले के पिपलौदा नगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पुराने तथा कटे फटे नोटों के कारण उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए नोट प्रचलन में आए लगभग तीन वर्ष हो चुके लेकिन यहां के उपभोक्ताओं को कभी भी 50, 10 और 5 के नए नोटों के दर्शन बैंक के माध्यम से नहीं हो सके हैं। यहां मंडी है तथा लगभग 25 लाख रूपए से अधिक का लेन देन प्रतिदिन होता है। लेकिन इस शाखा की लिमिट नहीं होने से व्यापारियों के साथ ही किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
व्यापारियों का कहना है कि प्रतिदिन कटेफटे नोटों के कारण किसानों की खरीखोटी सुनना पड़ती है तथा बैंक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। किसानों का कहना है कि यहां मंडी में माल बेंचने पर राशी का भुगतान चाहे बैंक के माध्यम से हो या व्यापारियों के कटे फटे नोटों को लेकर परेशान होना पड़ता है। एटीएम भी लगभग 1 माह से बंद है। इसी कारण बैंक से ही पैसा निकालना पड़ता है। बैंक की ऐसी हालत पर रीजनल क्षेत्र से भी कार्यवाही नहीं हो रही है। बैंक में लगे रीजनल मैनेजर के नंबर पर फोन ही नहीं लगता तथा स्थानीय शाखा प्रबंधक ताल मेल करने की सलाह देते हैं।
किसान चंद्रपालसिंह राठौर ने बताया कि शुक्रवार को बैंक की शाखा में जाने पर लगभग दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। मेरे खाते में जमा राशी निकालने के लिए बैंक गयाा था, यहां ग्रीन चैनल खराब था, मैंने शाखा प्रबंधक से चर्चा की तो उन्होंने निकालने के स्थान पर जमा कर दी। काफी मशक्कत के बाद राशी मिल सकी। व्यापारी विजय जैन उर्फ लाला सेट ने बताया कि यहां मंडी के व्यापारियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। यहां जमा तथा निकासी एक ही काउंटर पर होने से लंबी लाइन लगी रहती है, इससे व्यापारियों का समय बर्बाद होता है। बैंक की परेशानी के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। नगर में एक ही राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा है, इस कारण नागरिको को परेशानी आती है। अन्य किसी बैंक की शाखा नहीं होने से किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों तथा अन्य छोटे-छोटे व्यापारियों को इसी बैंक के सहारे पर रहने की मजबूरी है।
इस संबंध में शाखा प्रबंधक नरेश वशिष्ट से चर्चा करने के लिए फोन किया तो उनका कहना था कि मैं भी वाहन चला रहा हु इसलिए जानकारी सुबह बैंक से प्राप्त कर लेवे।
Arjun patidar 9617581494
https://www.netcpms.com/asbp1bd51k?key=72d98a7d7b45e87b01cbbee5552a187b

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें