हतनारा लहसन चोरी से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार।।
Sk news@पिपलौदा प्रतिनिधि अर्जुन पाटीदार
पिपलौदा। पुलिस ने ग्राम हतनारा में गत दिनों हुए लहसून चोरी के मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे शेष २ कट्टे लहसून भी जब्त कर ली है। आरोपियों को मंगलवार को जावरा न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया है। मामले में चोरी की लहसून खरीदने वाले एक व्यापारी को भी आरोपी बनया गया है।
थाना प्रभारी प्रतापसिंह भदौरिया ने बताया कि ग्राम हतनारा में गत दिनों गोविन्दराम पिता शोभाराम पाटीदार के यहां से ६ कट्टे लहसून चोरी हो गए थे। मामले में गोविन्दराम पिता गणेशराम को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया था। इसके लिए जावरा न्यायालय से १ दिन की पुलिस रिमांड मिली थी। इसमें पूछताछ के दौरान किशनलाल पिता मदनलाल पाटीदार के सहयोग से चोरी करना कबूला था तथा माल श्रेणिक उर्फ छोटू पिता शांतिलाल जैन हतनारा को चोरी माल बेंचना बताया था। आरोपी की निशानदेही पर किशनलाल तथा श्रेणिक को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो चोरी में सहयोग तथा चोरी की लहसून खरीदना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को जावरा न्यायायल में प्रस्तुत किया जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया है। अब मामले में ३ आरोपी नामजद हुए है।


0 Comments
एक टिप्पणी भेजें