सन्त शिरोमणि रविदास जी के मंदिर तोड़ने का विरोध जारी।।


तहसीदार को राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन।।




पिपलौदा-दिल्ली के तूकलगाबाद में स्थित सन्त शिरोमणि रविदास मंदिर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से दिल्ली विकास प्रधिकरण अधिकारी दुवारा तोड़ दिये जाने का विरोध देश विदेश में जारी है।विरोध स्वरूप नगर में भी सन्त रविदास जी अनुयायी ने एक जुट होकर नगर में आक्रोश रैली निकाली।रैली नगर के नाका नम्बर एक से प्रारम्भ होकर पुराना बस स्टैंड,झंडा चौक, जाट मोहल्ला,झाला चौराहा होते हुए तहसील परिषर पहुची।जहा पर तहसीलदार स्वाति तिवारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम  ज्ञापन सौपा गया।ज्ञापन का वाचन कांतिलाल बोस ने करते हुए बताया कि दिल्ली के तुलकगाबाद में रविदस जी के तोड़े गये मंदिर को पुनः  बनाया जाये वही मंदिर तोड़ने पर विरोध करने वाले 96 लोगो को भी रिहा किया।ज्ञापन के ततपश्चात सभी सन्त रविदास जी के अनुयायी नगर में स्थित रविदास मंदिर पहुँचे कर सन्त रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन अजाक संगठन ब्लाक अध्यक्ष अम्बालाल बोस ने किया व आभार अमरूलाल सोलंकी ने माना।उक्त जानकारी संगठन मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र बोस ने दी।

कार्यक्रम में जगन्नाथ सूर्यवंशी,जगदीश परिहार,रूघनाथ फौजी,बालाराम बोस,मोतीलाल मालवीय,राजवीर सिरोनिया,नाथूलाल भारती, मदन धमनियां,आशाराम परिहार,वेणीराम परमार,बाबूलाल खरे सहित,अजाक,बाम सेफ,रविदास समाज व अम्बेडकर युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।