ग्राम हतनारा में बाबा रामदेव जी के मंदिर पर भादवा सुदी बीज के उपलक्ष में मनमोहक झांकियां डिजे व डोल के साथ निकाली गई सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा मंदिर पर लगा लगा रहा पूजन पाठ अभिषेक व हवन होने के बाद भंडारा प्रारंभ हुआ जहां पर सभी भक्तों ने प्रसादी को पावन किया साथी इंद्रदेव ने भी मेहरबान होकर लोगों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया बारिश के पानी में बिकते हुए लोगों ने जयकारो के साथ खूब आनंद उठाया और नृत्य गान किया साथी शाम को पंडित नाथू नाथ योगी द्वारा बाबा की महाआरती की गई व झांकियां नगर भ्रमण के लिए निकली जो नई आबादी राम जानकी मंदिर बस स्टैंड ढाबा चौराहा सदर बाजार होती हुई पैलेस चौक पहुंची जहां पर ठाकुर देवेंद्र सिंह पवार ने बाबा की महाआरती की श्री कालिका माता चौराहे पर छोटी हवेली से लच्छू बना ने भी बाबा की महा आरती की झांकियों में नरसिंह अवतार इलेक्ट्रॉनिक विद्युत सज्जा व कारीगरी मनमोहक लग रही थी जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही नगर भ्रमण कर झांकियां मंदिर पहुंची जहां पर समिति के सदस्य भंवरलाल हायरी जगदीश हायरी नाना हायरी पप्पू हायरी शांतिलाल पाटीदार केलाश पाटीदार सामु नायक ह वह सभी ग्रामीणों ने बाबा के महा आरती में सम्मिलित होकर महाप्रसादी को पावन किया साथी कार्यक्रम का समापन हुआ रात्रि में बाबा रामदेव भक्त मंडल द्वारा अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया यह कार्यक्रम सकल पंच द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें