ग्राम आम्बा में शिविर लगाकर विद्युत उपभोगताओं से लिये शिकायत आवेदन।


पिपलौदा। विद्युत बिलों में आ रही गड़बडि़यों को लेकर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्राम आम्बा में शिविर का आयोजन किया। इसमें ग्राम के करीब 8 उपभोक्ताओं ने आवेदन देकर त्रुटियों के सुधार की जानकारी प्रदान की।इससे पूर्व भी 10 सितंबर को शिविर लगाया गया था जिसमे करीब 10 आवेदन आये थे जिनमें से करीब 5 आवेदनों का निराकरण सितंबर माह में कर दिया है। वितरण केन्द्र के कनिश्ठ अभियंता शुभम मिश्रा ने बताया कि शासन से मिले निर्देशो के क्रम में विभिन्न ग्रामों में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शिविरों का आयोजन कर समस्याओं को जाना जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम आम्बा में आयोजित शिविर में पूर्व में 10 आवेदकों तथा वर्तमान में 8 आवेदकों ने अपने बिलों में आई त्रुटियों की जानकारी प्रदान की। इसमें पूर्व में प्राप्त आवेदनों पर सितंबर में कार्यवाही कर सुधार किया जा चुका है तथा शेष इस आगामी माह के बिल में सुधार कर दिया जाएगा।