वीर तेजा दशमी के दिन वीर तेजा जी महाराज के निशान के साथ ही वीर हनुमान व्यायामशाला एव नगरवासियों द्वारा चल समारोह नगर के मुख्यमार्गों से निकाला गया जो  अनेको समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं समल्लित हुए वही वीर हनुमान व्यायामशाला के अखाड़ो के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने अनेको  हुनर दिखाए  गए जिसमे मुख्य  25 फिट लम्बाई एव 125 किलो वजनी लोहे के पाइप को एक ही व्यक्ति द्वारा एक हाथ में व अपने कंधे पर उठाया गया जो चल समारोह का मुख्य केंद्र रहा


आज के दिन कोई भी व्यक्ति धार (तलवार या चाकू )नही चलाता है व मान्यता है कि अगर पूरे वर्ष में कहि भी सर्प (साँप) काट लेता है तो वीर तेजा जी महाराज के नाम की ताती (धागा ) अपने शरीर पर बांध लेने से वह व्यक्ति को जहर नही चढ़ता है और आज तेजा दसमी को उस धागे को तेजा जी महाराज के मंदिर पर उतारना पड़ता है