अस्थाई फटाका लाइसेंस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगामी 7 अक्टूबर नियत की गई है।


Sk news@रतलाम ब्युरो रिपोर्ट



रतलाम - आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत आतिशबाजी व्यवसाय करने के इच्छुक व्यक्तियों से अस्थाई फटाका लाइसेंस के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि आगामी 7 अक्टूबर नियत की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे तथा सूचना भी आवेदक को नहीं दी जाएगी।

कलेक्टर रुचिका  चौहान ने बताया कि आवेदन के साथ 500 रूपए के चालान की मूल प्रति, पासपोर्ट साइज के दो फोटो संलग्न करना होंगे। फीस में बढ़ोतरी होने पर वह फीस भी लाइसेंसी को जमा करनी होगी। आवेदन पर 10 रूपए का कोर्ट फीस स्टांप चस्पा किया जाना होगा।

लाइसेंस फीस निर्धारित मद में जमा होगी। निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र रतलाम शहर तथा जिले के ग्रामीण तहसील स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी के कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

लाइसेंस धारी को केवल उसी स्थान पर आतिशबाजी का व्यवसाय करने की अनुमति होगी जो स्थान संबंधित अधिकारी द्वारा नियत किए जाएंगे। लाइसेंस धारी को आग से सुरक्षा के लिए रेत, पानी, अग्निशामक की समुचित व्यवस्था स्वयं करना होगी और सावधानीपूर्वक व्यवसाय करना होगा ताकि अग्नि दुर्घटना नहीं होने पाए। नियत मानक के पटाखों का ही उपयोग एवं विक्रय होगा। आतिशबाजी की एक दुकान दूसरी दुकान से या अन्य ज्वलनशील भंडार से कम से कम 15 वर्ग मीटर की दूरी पर लगाई जाएगी।