लहशन चोरी का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में।6 कट्टे लहशन जप्त।।

धार्मिक मंदिरों में हुई चोरियों में अभी भी पुलिस के हाथ खाली।


Sk news@पिपलौदा प्रतिनिधि अर्जुन पाटीदार की रिपोर्ट।


पिपलौदा-थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में गत दिनों हुई लहशन चोरी का मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रतापसिंह भदौरिया ने बताया कि गत दिनों हतनारा निवासी गोविंद पिता शोभाराम पाटीदार ने अपनी घर हुई से 8 बोरी लहशन चोरी का आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।फरयादी की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू कर मुखबिर सूचना पर हतनारा निवासी आरोपी गोविंद पिता गणेशराम पाटीदार को 6 बोरी लहशन के साथ 30 अगस्त को पकड़कर जावरा कोर्ट में पेश कर 1 दिन का रिमांड लिया था।उक्त आरोपी दुवारा माल चोरी करना कबूला व एक अन्य का नाम बताया जो अभी फरार है।आरोपी का रिमांड खत्म होने पर रविवार को जावरा कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अन्य चोरियों में अभी भी पुलिस के हाथ खाली।

ग्राम हतनारा में पूर्व में तीन धार्मिक मंदिरों पर भी चोरी की वारदात हो चुकी है जिसमे पुलिस के हाथ अभी भी खाली है व पुलिस अभी तक मामले में जांच की बात कह रही है।दरसल ग्राम के जैन मंदिर व राम जानकी मंदिर सहित बाबा रामदेव मंदिर में भी चोरों ने हाथ साफ कर नगदी सहित भगवान के आभूषण चुरा लिए थे।जिसके बाद मंदिरों के पुजारी दुवारा आवेदन देकर मामले में जाँच की मांग की थी।