24 बच्चो का मनाया सामूहिक जन्मदिन।।


पिपलौदा। पोषण सप्ताह के  अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगल दिवस तथा लालिमा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें  क्षेत्र के 24 बच्चों का सामुहिक जन्मदिवस मनाया गया। जन्मदिवस पर बच्चों के लिए केक काटा गया तथा उनके लिए विभाग ने विषेश इंतजाम किए थे। जन्मदिवस मना कर बच्चों में खुषी की लहर दौड़ गई।  कार्यक्रम में किषोरी बालिकाओं व महिलाओं को खून की कमी से होने वाले रोगों की जानकारी प्रदान की।
इस कार्यक्रम में पोश्टिक व्यंजनों की प्रदर्षनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में नगर परिशद अध्यक्ष ष्यामबिहारी पटेल ने महिलाओं से पोशण के संबंध में चर्चा करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह कर पौश्टिक आहार से स्वयं तथा बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी।  आयोजन में उपस्थित महिलाओं में खून की जांच की गई। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक प्रेरणा चौहान ने बताया कि महिलाआंे में लगातार खून की कमी से बच्चांे में कुपोशण की समस्या सामने आ रही है। इसके लिए लालिमा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत विषेश प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के महिला एवं बाल विकास सभापति जगदीष सोलंकी, पार्शद प्रेमलता चौहान आदि उपस्थित थे। पौश्टिक आहार की प्रदर्षनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्षन कर पर्यवेक्षक कंचन तिवारी तथा माया नामदेव ने समझाया कि इन आहारों को ग्रहण करने से स्वास्थ्य के सुधार में जल्द राहत मिलती है तथा बच्चों का मानसिक स्तर भी बढ़ता है।