झंडा चोक युवा मंच द्वारा
माँ अम्बे की 201 प्रतिमाओ का निशुल्क वितरण किया गया
32 वर्षो से कर रहे है अनूठा कार्यक्रम
पिपलोदा - नगर व आसपास के क्षेत्रों1 में देवी आराधना का नवरात्रि त्योहार विभिन्न स्थानों पर माँ की स्थापना के साथ धूमधाम से प्रारंभ हुआ झंडा चोक युवा मंच द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माँ अम्बे की 201 प्रतिमाओं का निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से देवी आराधक ढोल ढमाकों के साथ माता की प्रतिमा को लेकर पहुँचे सभी प्रतिमाओ का मंत्रोच्चार द्वारा महाआरती की गई। कार्यक्रम में युवा मंच सदस्यो के पालक अतिथि के रूप में मंचासीन थे जिनके द्वारा नगर व दूरदराज क्षेत्र से आई नवदुर्गा उत्सव समितियों को माँ अम्बे की मूर्तियों का वितरण किया वही आसपास क्षेत्रो से आये भक्तो के लिए श्री साईं ग्रुप दुवारा निशुल्क सल्पहार व पानी की व्यस्था की गई । प्रातः से ही नगर में भक्तो की आवाजाही प्रारम्भ हो गई थी व हजारो की संख्या में भक्तजन मूर्ति लेने पहुचे व माँ के जयकारों से पिपलोदा गूंज उठा नगर की सभी दुकाने दुल्हन की तरह सजी थी मानो नगर में मेला लगा हो पूरे आयोजन में थाना प्रभारी प्रताप सिंह भदौरिया व पूरी पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए यातायात व्यवस्था बाधित नही होने दी । गौरतलब है कि झंडा चोक युवा मंच द्वारा विगत 32 वर्षों से माँ अम्बे की प्रतिमाओं का निशुल्क वितरण निरंतर किया जा रहा है मंच के सदस्यों ने मात्र 11 प्रतिमाओ के वितरण से यह अनूठा कार्यक्रम 32 वर्षो पहले प्रारम्भ किया था जो आज बढ़ कर 201 प्रतिमाओं तक पहुच गया है ।
नगर में प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर,चामुंडा माता मंदिर,शीतला माता मंदिर नई आबादी व पुलिस थाना स्थित सिध्देश्वरी देवी मंदिर पर स्थाई कार्यक्रम के साथ ही धार्मिक आयोजन होंगे ।कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कटारी ने किया व आभार बबलू राठौर ने माना।
Arjun patidar 9617581494

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें