सन 1994 के बाद नगर में एक बार फिर बनी बाढ़ की स्थिति।।
स्थानीय पुलिस रही अलर्ट रहवासियों की मदद से 4 लोगो को पानी से निकाला बहार।।
Sk news@पिपलौदा प्रतिनिधि अर्जुन पाटीदार की रिपोर्ट
पिपलौदा। नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में दो दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। नगर सहित आसपास के ग्रामों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। लोगों के घरों में 3 फीट से अधिक पानी घुस जाने से घरेलू सामग्री का नुकसान हुआ। नगर की रोजड़ी नदी में 1994 के बाद पहली बार इतनी तेज बाढ़ का नजारा लोगों ने देखा। कुछ बाढ़ में फंसे लागों को थाना प्रभारी प्रतापसिह भदौरिया के मार्गदर्शन में गठित पुलिस बल व नगर के दशरथ पूरी गोस्वामी,राजेन्द्रसिंह भारती व शिवमंगल देराश्री ने रेस्क्यु कर निकाला। नगर के आधे भाग में बिजली की सेवाएं भी बाधित रही। पुलिस तथा प्रशासन की मुस्तैदी से कोई हादसा नहीं हुआ। थाना प्रभारी प्रतापसिंह भदौरिया तथा उनकी टीम लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थी। देर रात से रौद्र रूप में आई रोजड़ी नदी का क्रोध दोपहर 1 बजे बाद पानी रूकने से कुछ कम हुआ। नगर परिषद दुवारा बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए मांगलिक भवन में विशेष व्यवस्था की गई है। यात्री वाहनों की आवाजाही भी बाढ़ के कारण प्रभावित हुई। नगर की रोजड़ी नदी में 25 साल बाद आई भीषण बाढ़ से नया तथा पुराना बस स्टैंड पूर्णतः डूब के प्रभाव में रहा। यहां दुकानों में पानी घुस जाने से व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ। अधिकांश लोगो ने पानी बढ़ते देख अपनी दुकानें खाली करना प्रारंभ कर दी थी। नदी से लगभग 250 मीटर तक पानी भर गया। नगर में सीएमओ नहीं होने से रेस्क्यु की योजना के क्रियान्वयन में देरी हुई। लोगों को परेषानी का सामना करना पड़ा। पुराने बस स्टैंड पर फंसे दो युवकों को थाना प्रभारी ने रस्सियों तथा ट्युब के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला। नए बस स्टैंड पर रहने वाले एक परिवार ने बस स्टैंड के भवन की उपरी मंजिल पर जाकर सहारा लिया। नदी के किनारे खेत पर रहने वाला जाट मोहल्ला का एक परिवार काफी देर तक बाढ़ में फंसा रहा। एक यात्री बस भी नए बस स्टैंड पर डूब गई। भारी बारिष तथा बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भर गया है तथा फसलें चौपट हो गई है। किसानों का कहना है कि इस बार सोयाबीन की फसल में बारिश की खेंच तथा अतिव्रष्टि दोनों से नुकसान हुआ है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में नगर में लगभग 5 इंच बारिश हुई है। बारिश के कारण अधिकांश घरों की छतें टपकने लगी। बारिश से लोगों में रात से दहशत का माहौल बना रहा। बाढ़ का पानी उतरने के बाद देर तक लोग अपने घरों से पानी बहार निकालते रहे।
इनका यह कहना है-थाना प्रभारी प्रतापसिंह भदौरिया ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। रात में रांकोदा तथा बड़ायलामाताजी में तालाबों की पाल फूटने से जेसीबी की सहायता से पानी को व्यवस्थित निकाला। बस स्टैंड पर होटल का संचालन करने वाले पंकज तथा राजेष पिता बाबूलाल माली को तथा मंदिर पर पूजन करने वाले रकमाबाई व उनके पति जगदीषपुरी पिता बलवंतपुरी को तेजाजी मंदिर के पास से रेस्क्यु कर बचाया।
फोटो सलग्न-1-नवीन बस स्टैंड पर पानी मे फसे युवक
2-रेस्क्यू कर थाना प्रभारी रहवासियों को पानी से निकालते हुए।
3-नवीन बस स्टैंड पर जल भराव में फंसी निजी बस।
4-रहवासी क्षेत्र में जल भराव

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें