प्रदर्शनी में धूम मचा रही हैं अनारीगुलाबी तथा दालिंबी साडियां।।

Sk news@रतलाम ब्यूरो रिपोर्ट

रतलाम - मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के मृगनयनी एंपोरियम भोपाल द्वारा आयोजित सावन शिल्प 2019 रोटरी हॉल रतलाम में 13 अगस्त तक आयोजित किया गया है।

प्रदर्शनी में चंदेरी साड़ी, महेश्वरी साड़ी व सूट, मलपरी साड़ी, बूटिक सूट व साड़ी, ड्रेस मटेरियल के साथ इंदौर की मोजड़ी, जूते मेले का आकर्षण केंद्र बने हुए है। अनारीगुलाबी तथा साडियां धूम मचा रही हैं। साथ ही मलपरी साड़ी अपने अनोखे ताने-बाने के साथ परंपरा बॉर्डर से ग्राहकों को लुभा रही है, जिससे कारीगरों की कारीगरी प्रदर्शित हो रही है। महेश्वरी साडी में जरी एवं रेशम का प्रयोग करके 200 फाईन काउंट का सूती धागे से बुनाई की गई है जिसका एक डिजाईन है दालिंबी तथा दूसरा डिजाईन है अनारीगुलाबी। दोनों साडियों ने प्रदर्शनी मे धूम मचा रखी है।