अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन तरुण परिषद ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन किया आयोजित।


कवि सम्मेलन में श्रोता हुये मंत्रमुग्ध।।


Sk news@रतलाम ब्युरो रिपोर्ट।


रतलाम-जिले के पिपलौदा नगर में पावनीय चातुर्मास महोत्सव अंतर्गत महापर्व पर्युषण के पाँचवे दिन श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ धाम जैन दादावाड़ी पर अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन तरुण परिषद ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन अयोजित किया। इसमें देश के नामचीन हास्य कवियों व गीत-गजलकारों ने प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कवि सम्मेलन की शुरुआत आगरा की मशहूर कवियत्री रचना गोश्वामी की सरस्वती वंदना से हुआ। जयपुर के ओजस्वी कवि अशोक चारण ने धारा 370 पर काव्य पाठ करते हुए कहा माँ तेरा बेटा तुझको कश्मीर सौंपने आया है, कविता पर खूब तालियां बटोरी। कवि पंडित अशोक नागर की कविता बोल मीठे नही होतो हिचकिया नही आती,कीमती मोबाइल पर घण्टिया नही आती से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।  हास्य कवि दीपक पारिख ने अपने हास्य व्यंग्य की कविताओं से खूब वाहवाही लूटी व श्रोताओं को लगातार तालियां बजाने पर मजबूर किया।  कवि राजमल जैन ने भगवान महावीर पर अपनी प्रस्तुति दी व गीतकार अलक्षेन्द्र व्यास ने सुन माँ तेरा बेटा है बड़ा नादान जो तुझको भूल गया कविता पर उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। मालवी हास्य कवि राजेन्द्र जैन व मन मोदी ने भी खूब हंसाया कवि चन्द्रशेखर ने भी कविता पाठ किया। सभी कवियों ने गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा.का आशीर्वाद लेकर काव्यपाठ किया।
आयोजन में चातुर्मास समिति अध्यक्ष राकेश जैन इंदौर,स्थानक श्री संघ अध्यक्ष महेश नांदेचा, वाटिका अध्यक्ष शैलेन्द्र कटारिया,प्रभारी राकेश जैन आरके,चातुर्मास समिति सचिव मुकेश रॉयल आदि अतिथि थे। सभी अतिथियों का तरुण परिषद के हिमांशु पटवा,संतोष बाबेल,सौरभ चन्द्रावत, यस सुराणा,सचिन नांदेचा द्वारा स्वागत किया गया साथ ही कवि सम्मेलन के लाभार्थी सागरमल दुलीचन्द्र जी कोठारी परिवार लाबरिया के पंकज कोठारी का बहुमान किया गया। संचालन तरुण परिषद अध्यक्ष हर्ष कटारिया ने किया आभार वाटिका प्रचार सचिव प्रफुल जैन ने माना।