पर्यटन क्विज प्रतियोगिता संपन्न

गुरूतेग बहादुर पब्लिक स्कूल रतलाम तथा उपविजेता टीम में शासकीय उ.मा.वि. रावटी ने बाजी मारी।।


Sk news@रतलाम ब्यूरो रिपोर्ट।


रतलाम - म.प्र. पर्यटन बोर्ड द्वारा जिला पर्यटन संवर्धन परिषद तथा शिक्षा विभाग के माध्यम से म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2019 शासकीय उत्कृष्ठ उ.मा.विद्यालय सागोद रोड रतलाम में सम्पन्न  हुई । जिला मुख्यालय के उत्कृष्ठ उ.मा.विद्यालय रतलाम पर आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में जिले के 160 शासकीय तथा अशासकीय  विद्यालयों के 480 विद्यार्थी शामिल हुए ।  प्रत्येक टीम में कक्षा 9 वी से 12 वी के 03 विद्यार्थी शामिल थें । प्रतियोगिता के प्रथम चरण में प्रातः 09.00 से 10.00 बजे तक पंजीयन कार्य, तथा प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक लिखित प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें जिसमें 06 सर्व श्रेष्ठ टीमें गुरूतेग बहादुर पब्लिक स्कूल रतलाम, गुरूतेग बहादुर एकेडमी रतलाम, शासकीय उ.मा.वि. लुनेरा, शासकीय बालक उ.मा.वि. रावटी, पैरामाउण्ट पब्लिक स्कूल रतलाम तथा महात्मा गांधी उ.मा.वि. जावरा का चयन द्वितीय चरण के लिए हुआ ।

दोपहर 2.30 बजे से प्रथम चरण प्रतियोगिता में चयनित टीमो का द्वितीय चरण में मल्टीमिडीया क्विज राउण्ड की क्विज प्रतियोगिता श्रीमती लक्ष्मी गामड संयुक्त कलेक्टर एवं सचिव जिला संवर्धन परिषद जिला रतलाम तथा श्री सुभाष कुमावत प्राचार्य शास. उत्कृष्ठ उ.मा.वि. रतलाम की उपस्थिति में प्रारम्भ हुई । द्वितीय चरण में शामिल 06 टीमो (18 विद्यार्थियो) में से जिले की विजेता 03 टीमो में प्रथम गुरूतेग बहादुर पब्लिक स्कूल रतलाम, द्वितीय गुरूतेग बहादुर एकेडमी रतलाम तथा तृतीय स्थान शासकीय उ.मा.वि. लुनेरा, ने प्राप्त किया । उपविजेता टीमो में शासकीय बालक उ.मा.वि. रावटी, पैरामाउण्ट पब्लिक स्कूल रतलाम तथा महात्मा गांधी उ.मा.वि. जावरा का चयन हुआ ।

प्रतियोगीता के समापन अवसर पर महापौर श्रीमती सुनीता यार्दे, संयुक्त कलेक्टर एवं सचिव जिला पर्यटन संवर्धन परिषद जिला रतलाम श्रीमती लक्ष्मी गामड, प्राचार्य उत्कृष्ठ उमावि श्री सुभाष कुमावत तथा सहायक परियोजना अधिकारी जिशविअ श्रीमती नीता शर्मा द्वारा विजेता व उपविजेता टीमो के विद्यार्थीयों को म.प्र. टूरिज्म बोर्ड की ओर से पुरस्कार, प्रमाणपत्र व मेडल वितरित किए गए जिसमें जिले की प्रथम तीन विजेता टीमो को म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलो में 02 रात्रि / 03 दिन तथा शेष 03 उपविजेता टीमो को 01 रात्रि / 02 दिन ठहरने हेतु कुपन प्रदाय किये गए, शेष प्रतियोगियों को प्रमाणपत्र एवं उपहार भी जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के द्वारा दिए गए । मल्टीमिडीया क्विज राउण्ड का सफल संचालन क्विज मास्टर श्री गिरिश सारस्वत तथा तकनिकी सहयोग श्री ललित मेहता एवं मूल्यांकन श्रीमती सीमा अग्निहोत्री व डीसी पाटीदार द्वारा किया गया  और कार्यक्रम के सफल आयोजन में उत्कृष्ठ उमावि रतलाम से श्रीमती पूर्णिमा शर्मा, श्री गजेन्द्र चाहर, हरिश रत्नावत, श्री सुनील कदम एवं श्रीमती माया मौर्य सहित अन्य ने सहयोग प्रदान किया ।