नगर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ।।
Sk news@रतलाम ब्यूरो रिपोर्ट
पिपलौदा। नगर में आगामी त्यौहारों को देखते हुए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें रक्षाबंधन, स्वतंत्रतादिवस, ईद तथा सावन मास के आखरी सोमवार को शांतिपूर्वक मनाए जाने के लिए चर्चा की गई। समिति के सदस्यों को थाना प्रभारी प्रतापसिंह भदौरिया ने बताया कि नगर में नागरिक सांप्रदायिक सौहार्द से रहते हैं तथा आपसी सामन्जस्य से सभी त्यौहारों को मनाते हैं। इस बार राष्ट्रीय एवं सामाजिक त्यौहार एक साथ आ रहे हैं। इसके लिए प्रशासन को विभिन्न व्यवस्था करना होगी। इसमें नागरिकों के सहयोग के बिना कोई कार्य संभव नहीं है। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डी.आर.माले ने नागरिकों से सहयोग की अपील की। तहसीलदार स्वाति तिवारी ने नगर परिषद को निर्देशित किया कि ईदगाह तथा शाही सवारी के मार्ग को बाधारहित बनाने के लिए कार्य करें। विद्युत विभाग को त्यौहारों को देखते हुए आपूर्ति बनाए रखन केे निर्देश दिए गए। बैठक में नगर परिषद के लेखापाल डीपी गोस्वामी, अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर एजाज शेख, विद्युत विभाग से बंशीलाल सोनी, सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश नांदेचा, पूर्व नपध्यक्ष प्रहलाद शरण, जियाउद्दीन कुरैशी, मुरली सेठ सहित समस्त पत्रकारगण उपस्थित थे।
फोटो सलग्न-शांति समिति की बैठक में जानकारी देते थाना प्रभारी

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें