ग्राम मचुन में ग्रामीणजन जान जोखिम में डालकर नदी करने पर मजबूर ।।

प्रशानिक अधिकारियों की अनदेखी,, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।।

Sk news@रतलाम ब्यूरो रिपोर्ट


पिपलौदा। जनपद के ग्राम मचून में नागरिकों को प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। यहाँ भेसाडाबर जाने वाले मार्ग पर पुलिया का निर्माण नहीं होने से नागरिकों का आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यहाँ यह समस्या बनी हुई है तथा कई बार प्रशासन को इसके लिए अवगत करवाया है, लेकिन कोई नहीं हो रहा है। इससे खेतों पर जाने का रास्ता प्रतिवर्ष बरसात में अवरूद्ध हो जाता है। इस संबंध में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी स्पष्ट नहीं है कि समस्या का समाधान प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत होगा या जनपद पंचायत से होगा।
जनपद के ग्राम मचून में नागरिक बरसों से पुलिया की समस्या को लेकर परेशान हो रहे हैं। लगातार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से यहाँ पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन को किसी हादसे का इंतजार है। मलेनी नदी के इस क्षेत्र में बरसात में पानी आ जाने से यहां के ग्रामवासियों को खेतों पर आने जाने में परेशानी होती है। इसके अलावा आसपास के गांवों में जाने के लिए भी कोई रास्ता नहीं होता है। भेंसाडाबर जाने वाले मार्ग पर पडऩे वाली इस पुलिया का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों का हाल बेहाल है। ग्राम के अशोक परमार ने बताया कि यहाँ सीमेंटेड सडक़ों का काम ग्राम पंचायत ने किया है, लेकिन भेंसाडाबर से बड़ौदा फंटे तक की सडक़ प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना में बनी है। इस सडक़ के साथ पुलिया का निर्माण किया जाना था, जिससे आवाजाही सुगम हो सके, लेकिन सडक़ बने लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस पुलिया की सुध नहीं ली जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर विधायक तथा राज्य शासन को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इस संबंध में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अल्फिया खान से पत्रिका ने जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि यह समस्या जनपद क्षेत्र की है या प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत होगा इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। समस्या के बारे में वरिष्ठ कार्यालय कोअवगत करवाया जाएगा।

फोटो सलग्न-जान जोखिम में डाल कर पानी में से निकलते ग्रामीण