खाद्य एवं औषधि विभाग ने लिए विभिन्न दूध डेयरीयो , दुकानों से सैंपल ।
कार्यवाही से नगर में हड़कंप

कई दुकानदार दुकान बंद कर गायब

सैलाना । गुरुवार को जिला प्रशासन, खाद्य औषधि प्रशासन की टीम ने तहसीलदार महेश सिंह सोलंकी एवं नगर परिषद अधिकारी गरिमा पाटीदार के साथ के विभिन्न दुग्ध डेयरी नमकीन दुकानों से जांच हेतु सैंपल लिए जिससे दुकान संचालकों में उहापोह की स्थिति बन गई । कई दुकानदार दुकान पर शटर गिराकर चले गए। टीम ने दुकानो के लायसेंस भी देखे।

 पैदल चल कर आई टीम

बस स्टैंड पर दूध डेयरी से दूध का नमूना लेने के बाद अधिकारीयो ने प्रमुख बाजार पर सडक किनारे गाड़ी खड़ी कर दी और पैदल ही दीपक नमकीन की दुकान पर चले गए। वहां से नमकीन के नमूने लिए और पास में ही एक डेयरी से जांच कर अधिकारियों का दल सदर बाजार आया यहा चाय की दुकान पर लाइसेंस देखा ओर दुध कहा से लाते हो तथा दुकान मे साफ-सफाई रखे की हिदायत दी ओर वहा से पेदल ही अधिकारी पुरानी सब्जी मंडी स्थित सत्यनारायण मंदिर आए ओर दो दुध डेयरी की जांच की ।यहां से भी पेदल नाला रोड होते हुए दिलीप मार्ग पहुंचे।
 पैदल आ रही टीम से हर कोई अनजान था। बाद मे अधिकारीयो के वाहन ड्राइवर लेकर दिलीप मार्ग आए ओर यहा से बैठ कर गये।
इस दौरान मुख्य नगर परिषद अधिकारी गरिमा पाटीदार ,सुरेंद्र सिंह चौहान ,कस्बा पटवारी लाल सिंह सहीत अन्य उपस्थित थे ।


 इनका कहना

प्रशासन के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट की जांच हेतु संयुक्त रूप से खाद्य एवं औषधि प्रशासन ,खाद्य विभाग, नगर परिषद तथा रेवेन्यू टीम ने सामूहिक रूप से दुकानों की आकस्मिक जांच की । जांच के दौरान दूध नमकीन के नमूने लिए तथा अमानक गैस सिलेंडर जप्त किए ।
तहसीलदार महेश सिंह सोलंकी

नगर में श्रीराम दुग्ध डेयरी पर दूध ,बालाजी डेरी से दही तथा दूध ,दीपक नमकीन से नमकीन का नमूना लिया है।  इस तरह आज पांच दुकानों से नमूने लिए हैं ।आगे भी हमारी जांच जारी रहेगी।
 प्रीति मंडोरिया जिला  खाद्य अधिकारी