जिम्मेदार बेखबर,,,,,

विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर के साथ लगे कट आउट की पेटी खुली होने से ग्रामीणों तथा स्कूल बच्चों के साथ कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।।

Sk news@रतलाम ब्युरो रिपोर्ट।


पिपलौदा। नगर तथा तहसील के विभिन्न ग्रामों में स्कूलोंं के पास विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर के साथ लगे कट आउट की पेटी खुली होने से ग्रामीणों तथा स्कूलों बच्चों के लिए खतरा बनी हुई है। इस मामले में विभाग की लापरवाही तथा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
तहसील के ग्राम आम्बा, रांकोदा तथा नगर में जनपद शिक्षा केन्द्र के समीप ही लगे ट्रांसफार्मरों की यह स्थिति है कि यहाँ लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास आवासीय स्थल होने के साथ ही शिक्षा विभाग के स्कूल भी है। इन स्कूलों के बच्चे भी यहाँ आसपास ही खेलते हैं। इससे गंभीर हादसे की संभावना बनी रहती है। इस गंभीर मामले को लेकर दोनों विभाग लापरवाह बने हुए हैं। न तो शिक्षा विभाग कोई ध्यान दे रहा है और न ही विद्युत मंडल को इस मामले में कोई जानकारी है। अधिकांश ट्रांसफार्मर (डीपी) मुख्य मार्गों के समीप ही बनी हुई है। ग्राम आम्बा में नवाबगंज मार्ग पर विधुत विभाग दुवारा लगाई गई डीपी के कटआउट पेटी मात्र जमीन से एक फिट की ऊँचाई पर है और खास बात यह है कि इस पेटी के ढक्कन के लॉक खराब होने से यह काफी समय से खुली ही पड़ी हुई है। इस मार्ग से हर रोज आसपास के ग्रामीणों सहित स्कूल बच्चो का भी आना जाना लगा रहता है।साथ ही पास में रहवासी क्षेत्र भी है।विद्युत विभाग की इस तरह की अनदेखी से रहवासियों में हमेसा बड़ा हादसा होने का भय बना रहता है।

 इनका यह कहना है- पूरे क्षेत्र में विद्युत वितरण केन्द्र में १६०० से अधिक ट्रांसफार्मर लगे हैं, इनमें से किन स्थानों पर ऐसी स्थिति है। इसकी जानकारी अभी नहीं है। इसके लिए सभी लाइनमैन को आगाह किया जाएगा तथा व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

शुभम मिश्रा

(विद्युत मंडल कनिष्ठ अभियंता पिपलौदा )

इनका यह कहना है- समस्त शाला प्रमुखों को इस संबंध में पूर्व में पत्र जारी कर निर्देशित किया है। छात्रों की सुरक्षा पर पूर्ण ध्यान है। इस संबंध में विद्युत वितरण केन्द्र को पत्र लिख कर व्यवस्था में सुधार करवाने का प्रयास किया जाएगा।

विनोद शर्मा------

(विकासखंड स्रोत केन्द्र समन्वयक पिपलौदा )

इनका यह कहना है- आम्बा में जिस ट्रांसफार्मर की बात की जा रही है, उसकी पेटी के लॉक खराब हो गए थे, इन्हें सोमवार को सुधार दिया जाएगा।

रमेश परमार(बिड प्रभारी आम्बा)