S.k@. ब्यूरो रिपोर्ट
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर ने ग्राम पंचायत एवं आंगनवाडी का निरीक्षण किया
रतलाम - आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी सहित जिला अधिकारी विकासखंड आलोट के ग्राम पंचायत आक्याकला और मुंडलाकला पहुंचे।
ग्राम आक्याकला में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होने केंद्र में दो रेम्प लगवाने, पंखा लगवाने, विद्युत कनेक्शन कराने, टॉयलेट चालू कराने को कहा। केंद्र में पानी की टंकी उचित स्थान पर लगवाने के निर्देश दिए। इस संबंध में कार्यपालन यंत्री आरईएस को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2 पर बच्चो को समय पर नाश्ता नहीं देने के लिए स्वसहायता समूह को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। आक्याकला के नवीन पंचायत भवन तथा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। शासकीय उचित मूल्य की दुकान का स्टॉक चेक किया। नाली पर पत्थर लगवाने और बोर्ड को उचित स्थान पर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया। माधोपुर मार्ग के निर्माण के लिए नियमानुसार कार्यवाही के लिए कहा गया।
कलेक्टर, एसपी तथा सीईओ जिला पंचायत ने आंगनवाड़ी केंद्र पर बैठकर जनसामान्य की समस्याएं सुनी। ग्रामवासियों ने बताया कि अगस्त माह ख़त्म होने को है पर सोयाबीन में अभी तक फली नहीं आई है। कलेक्टर ने इस मामले में ग्रामीणों को फसल बीमा की पूरी जानकारी दी और उचित कार्रवाई की बात कही। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना और बीपीएल बनवाने की मांग रखी। आक्याकला के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यो की प्रशंसा की और पंचायत विभाग का कार्य अच्छा बताते हुए व्यवस्था के लिए संतोष व्यक्त किया। ग्राम मुंडलाकला में भी स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। केंद्र पर एसपी श्री गौरव तिवारी ने बच्चों के रंग की पहचान और वर्णमाला की पड़ताल की और बच्चों को शिक्षा दी।
सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा ने स्कूल में मैट बिछा देखकर प्रशंसा की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पंचायत 5000 रुपये प्रति माह जनसहयोग से एकत्र कर नवाचार करें। कलेक्टर ने उचित मूल्य की दुकान पर वजन मशीनों की गहनता से जांच की। पंचायत भवन में ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान किया। ग्रामवासियों ने बताया कि विद्युत बिल अधिक राशि के आ रहे हैं। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी ने जानकारी दी कि 100 यूनिट पर 100 रुपये, 150 यूनिट पर लगभग 385 रुपये आता है किंतु 150 यूनिट से अधिक खपत होने की दशा में बिल अधिक राशि का आता है, इसलिए बिजली की खपत कम करके ही समस्या का समाधान हो सकता है, ग्रामवासियों ने संतोष व्यक्त किया। ग्रामवासियों ने मदिरा दुकान हटाने, हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने, बीपीएल बनवाने, आवास आदि की मांग रखी। कक्षा 10 वी के विद्यार्थी टीवी द्वारा पढ़ते देखे गए।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बच्चों से कहा कि स्कूल की तुलना में चार गुना ज्यादा घर जाकर पढे, रिवीजन करे, समूह चर्चा करे और शारीरिक गतिविधि करे। उन्होने स्कूल के शिक्षकों को कमजोर बच्चों पर अधिक ध्यान देकर प्रोत्साहन देने की बात कही। ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान जिले के विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें