श्री पंचमुखी महादेव मंदिर हतनारा से कावड़ यात्री के साथ  ग्रामीण वह महिलाएं बच्चे सहित कई श्रद्धालु केदारेश्वर महादेव सैलाना के लिए रवाना हुए ढोल डीजे के साथ खूब नृत्य करते हुए नगर भ्रमण के पश्चात बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे जहां पर मंदिर समितियों द्वारा महाप्रसादी वितरण की गई जहां लोगों ने खूब आनंद लिया सावन माह के प्रत्येक सोमवार पर रामदेव भक्त मंडल द्वारा फरियाली व खीर खीर की प्रसादी वितरण की जाती है जिसके बाद पैदल कावड़ रवाना हुई जो केदारेश्वर महादेव के दर्शन के लिए पहुंची

साथी ग्राम के श्री पंचमुखी महादेव मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा पूजन पाठ अभिषेक होने के पश्चात शाम को बाबा की मनमोहक झांकियां निकाली गई जिसमें ढोल व डीजे के साथ महादेव ने नगर भ्रमणकिया जो बस स्टैंड ढाबा चौराहा पैलेस चौक पर ठाकुर श्री देवेंद्र सिंह जी ने बाबा महादेव की महाआरती की जहां पर गांव के सभी भक्तजन मौजूद रहे उसके पश्चात कालिका माता होते हुए झांकी मंदिर प्रांगण पहुंची जहां पर आरती के पश्चात समापन हुआ वह रात्रि में मंदिर पर बाबा रामदेव भक्त मंडल द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई जहां श्रोताओं द्वारा रात भर भजनों का आनंद लिया गया मंदिर समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह सत्यनारायण राठौड़ कैलाश राठौड़ भरत लाल पाटीदार नाथू नाथ योगी मुकेश पाटीदार नारायण धाकड़ व ग्रामीण जन उपस्थित रहे


खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें अर्जुन पाटीदार 9617581494