ग्राम मथुरी के राज कोल्ड केयर संस्थान से खाद्य ओषधि टीम ने 800 किलोग्राम मावा जप्त किया।

Sk news@रतलाम ब्यूरो रिपोर्ट

रतलाम - कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन पर जिले भर में दूषित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जांच अभियान निरंतर जारी है ।अभियान के तहत राजस्व तथा खाद्य औषधि प्रशासन के संयुक्त दल ने ग्राम मथुरी में स्थित राज कोल्ड केयर संस्थान पर कार्रवाई करते हुए 29 टोकरियो में रखे मावे सेम्पल जाँच   के लिए लिए और लगभग 800 किलोग्राम मावा जिसकी कीमत एक लाख 84 हजार रुपए है जप्त करते हुए सुपुर्दनामी में प्रोप्राइटर को दिया गया। कार्यवाही के संयुक्त दल में नायब तहसीलदार के अलावा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आर.आर. सोलंकी, यशवंत शर्मा, प्रीति मनडोरिया एव ज्योति बघेल शामिल रहे।।