दक्षताओं के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की बैठक में 24 प्राचार्य नदारद रहे।।

Sk news@रतलाम ब्यूरो रिपोर्ट

पिपलौदा। बच्चों को मूलभूत दक्षताओं के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिले के ६१ जनशिक्षा केन्द्र के प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया जाना था, इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी तथा संस्थान के प्राचार्य ने सभी प्राचार्यों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। इसमें जिले के २४ प्राचार्यों ने इसमें कोई रूचि नहीं ली। मात्र ४७ प्राचार्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, इससे राज्य शिक्षा केन्द्र तथा शिक्षा महाविद्यालय उज्जैन के अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की है। अब अनुपस्थितों को एक और मौका देते हुए १० अगस्त को प्रशिक्षण दिया जाना तय किया गया है।
प्राथमिक तथा माध्यमिक स्तर के बच्चों में मूलभूत दक्षताओं का विकास करने के लिए शासन  दक्षता अभियान संचालित कर रहा है। इसके लिए जिले की समस्त शालाओं के शिक्षकों को ६ चरणों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें सभी विकासखंडों के जनशिक्षकों, बीएससी तथा बीआसीसी को भी प्रशिक्षित किया गया है। इसके प्रशासनिक तथा अकादमिक निरीक्षण का कार्य जनशिक्षा केन्द्र प्रभारियों को दिया जाने के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र ने योजना बना कर प्रशिक्षण दिया जाना तय किया था। लेकिन जिले के २४ जनशिक्षा केन्द्र प्रभारियों ने इस प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया। संस्थान के प्राचार्य डॉ.नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण में जनशिक्षा केन्द्र प्रभारियों को दक्षता अभियान की जानकारी तथा शालाओं में होने वाली गतिविधियों के साथ ही लगातार मॉनिटरिेंग के माध्यम से शालाओं के कार्य में प्रगति लाने तथा बच्चों को हिन्दी तथा गणित विषय की मूलभूत दक्षताओं का विकास करने की जानकारी प्रदान की गई। इसमें जिला शिक्षा केन्द्र के परियोजना अधिकारी ऋषिकुमार त्रिपाठी तथा शिक्षा महाविद्यालय उज्जैन के जिला प्रभारी आनंद शर्मा दोनों ही दिन उपस्थित रह कर दक्षता से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की। श्री शर्मा ने बताया कि जो जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी अनुपस्थि रहे हैं, उनको अंतिम रूप से १० अगस्त को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा जो इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवहेलना करेंगे उन जनशिक्षा केन्द्र प्रभारियों पर विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।


फोटो सलग्न-जनशिक्षा केन्द्र प्रभारियों से चर्चा करते आनंद शर्मा