इंसानियत इन्सान को इंसान बना देती है, लगन हर मुश्किल को आसान बना देती है,
वरना कौन जाता मंदिरों में पूजा करने,आस्था ही पत्थरों को भगवान बना देती है..।
आज के दौर में खाकी वर्दी को हिकारत की नजर से देखा जाता है, मगर इस खाकी वर्दी के पीछे छिपे बेहतर और सेवाभावी इंसान को जानने और पहचानने की जरुरत कम ही लोग महसूस करते है।
रतलाम का सौभाग्य है कि जिले में एक ऐसी महिला पुलिस अधिकारी मौजूद है जिसने संघर्षो में जीवन जी कर प्राणी मात्र की सेवा का बीड़ा उठा रखा है और वे अपनी नौकरी के दौरान मिले वेतन का ज्यादातर हिस्सा उन बेसहरा और मूक पशुओं के उपचार व पालन पोषण पर खर्च करती है,जो शहर की गलियों और मोहल्लों में घायल या बीमार होकर दम तोड़ते रहते है।
आज हम इस स्पेशल खबर में रतलाम के महिला थाने की प्रभारी सीमा भंडारी की बात कर रहे है। सीमा भंडारी के मन में सेवा का भाव इतना जगा हुआ है कि वो रास्ते में घायल या बीमार पड़े इंसान या जानवर की सेवा के लिए हमेशा तत्पर दिखाई देती है। उनके पशु प्रेम का आलम ये है कि उनके घर में कुत्ते और बिल्ली एक साथ ही रहते है।
वर्तमान में सीमा भंडारी के घर में 22 पशु है जिन्हे दोनो समय खुद खाना बना कर खिलाती है और उनका पालन पोषण भी करती है।
मूलरुप से मंदसौर में रहने वाली सीमा भंडारी पुलिस सेवा में रहते हुए अपने 19 साल के केरियर में हजारों पशुओं की सेवा कर चुकी है।
बेहतर खिलाड़ी रही सीमाजी के परिवार के किसी सदस्य का पुलिस सेवा का दूर-दूर तक कोई नाता नही था। मगर अपने आसपास बढ़ती आपराधिक गतिविधियां देखकर इनका मन पुलिस सेवा के लिए तैयार हो गया। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी सीमा भंडारी ने पुलिस सेवा के दौरान अपने भाई-बहनों का भी पालन पोषण किया और साथ ही पशु सेवा भी जारी रखी है। सीमा भंडारी का कहना है कि में प्राणियों की रक्षा करती हू और आगे भी करती रहूगी।
पुलिस सेवा के दौरान सीमा भंडारी विधानसभा सेल सहित अन्य जिलों में पदस्थ रही और हर जगह इनकी पशु सेवा को सराहा गया है। इस सेवा के दौरान इन्हे कई मर्तबा ताने में सुनना पड़ते है मगर ये अपने सेवा प्रकल्प को पूरा करते जा रही है।
बहरहाल जनसेवा, देशभक्ति के साथ ही सीमा भंडारी का मानव व पशु प्रेम सराहनीय है। ईश्वर इनके प्रकल्प को हर समय सफल करे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें