*अफवाहों पर ना दे घ्यान✍*
*बढ़ रहा बच्चा चोरी का खौफ, पुलिस का दावा- सब अफवाह*
*फर्जी निकल रहे मामले, नहीं मिले कोई साक्ष्य*
*मंदसौर-* जिले में इन दिनों बच्चा चोरी गैंग का खौफ है। अंचल में पिछले कुछ दिनों लगातार ग्रामीणों द्वारा संदिग्ध लोगों को पकड़ने की सूचनाएं पुलिस के पास पहुंच रही हैं। मंगलवार रात भी पिपलियामंडी में एेसी ही शंका के चलते पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां कुछ भी हाथ नहीं लगा। लगातार अफवाहों से माॅब लिंचिंग का खतरा भी मंडराने लगा है। पुलिस-प्रशासन ने जनता से ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर एेसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
पिछले दिनों गरोठ, शामगढ़, भैंसोदामंडी, सिटी कोतवाली, पिपलियामंडी में इस तरह के मामले सामने आए हैं। यहां लोगों ने संदिग्धों को पुलिस के हवाले भी किया। शामगढ़, गरोठ व सिटी कोतवाली में सभी को पागल मानकर छोड़ दिया गया। भैंसोदामंडी चौकी में अब तक हिरासत में लिए संदिग्ध काे लेकर जांच चल रही है। उसने भी पहले पहचान छिपाने का प्रयास किया लेकिन बाद में खुद का पूरा पता पुलिस को बता दिया। जब पुलिस के उसके परिजन से चर्चा की तो वे रुपयों की कमी के चलते संदिग्ध को लेने आने में असमर्थता जता रहे हैं। हालांकि संदिग्ध के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है।
*देररात तक पुलिस ने की सर्चिंग* -मंगलवार रात पिपलियामंडी अयोध्या बस्ती में भी बच्चा चोर की अफवाह फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चौकी प्रभारी मूलचंद्र धाकड़ ने बताया कि किसी ने अयोध्या बस्ती स्थित एक घर पर पत्थर फेंके थे। इसके बाद दिन में एक कार घूमने पर बच्चा चोरी होने की शंका करते हुए नागरिक परेशान होने लगे। हालांकि जांच में कोई सुराग नहीं मिला। सोशल मीडिया पर चल रही बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की खबर वायरल होने से क्षेत्र सहित पूरे नगर में खौफ है।
*एसपी की जनता से अपील🎤*
*बच्चा चाेर गिरोह को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं दें*
*जिले में सोशल मीडिया पर बच्चा चोर गिरोह को लेकर जो अफवाह फैलाई जा रही है वह पूरी तरह गलत है। जनता से अपील है कि वह इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। ऐसा कोई गिरोह जिले में सक्रिय नहीं है।*
*हितेश चौधरी*
*एसपी, मंदसौर*

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें