*बंजारा समाज ने दिया ज्ञापन आरोपियों पर सख्त हो कार्रवाई*
*4दिन मे हो दोषीयो पर कार्यवाही नही तो उग्र आन्दोलन की चैतावनी*
भानपुरा
 भानपुरा थाना अंतर्गत  खजुरना गांव में 17 जुलाई को  कुवे में से 1 महिला उसके चार बच्चों की लाश मिली थी जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, इस मामले को लेकर मंदसौर जिले के समस्त बंजारा समाज द्वारा भानपुरा में एकत्रित होकर थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर जमुना बाई व उसका प्रेमी भानपुरा मुस्लिम बंसीर राणा के के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो यह मांग की है ।
    बंजारा समाज ने आरोप लगाते हुए कहा महिला व बच्चे खुश थे उन्होने आत्महत्या नही की उनकी हत्या की गई, जमुनाबाई व बशीर राणा का अवैध संबंध होने के कारण मृतिका अतुलबाई को ननंद जमुना बाई का अवैध संबंध  पसंद नहीं था वह बंशीर राणा का  आना जाना घर पर पसंद नहीं था जिसका विरोध करने पर उसके उसके बच्चों को मौत के घाट उतार दिया
 ज्ञापन में गृह मंत्री से मांग की है कि इस सोची समझी साजिज के तहत मर्डर के आरोपी को 4 दिन के अन्दर उचित कार्यवाही कर हत्या का प्रकरण दर्ज कर  दोषियों को फांसी दी जाए।
अगर यह नही हुआ तो समाज को मजबूरन बच्चौ व उसकी मा को न्याय दिलाने के लिये उग्र आन्दोलन करेगा ।
हालाकि पुरे मामले को लेकर बंजारा समाज को भानपुरा तहसीलदार राकेश यादव ने आश्वासन दिया की हम पुरे मामले को उच्च अधिकारी व पुलिस प्रशासन व्दारा उच्चित कार्यवाही करेगे, महिला व बच्चौ को न्याय मिलेगे।