पशु प्रेम की अद्भुत मिसाल मृत बेल का किया मौसर
परिवार में सदस्य के समान की सेवा और माना अपना परिवार का सदस्य




SKNEWS@शामगढ़ तहसील से मात्र 2 किलोमीटर दूर मकड़ावन गांव में पशु प्रेम की एक अद्भुत मिसाल पेश की  जब  चौहान परिवार के सदस्यों द्वारा पिछले 20 साल से खेतों में कार्य करने वाले बेल  मरने के उपरांत हिंदू रिती रिवाज के साथ उसका क्रिया कर्म किया गया
जैसे कोई अपने परिवार का सदस्य शांत होने के बाद कार्यक्रम करते हैं उसी प्रकार से कार्यक्रम किया जा रहा है
जिसमें कथा एवं गांव के सभी परिवार को खाने का निमंत्रण एवं रिश्तेदारों को भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पत्रिका वितरित की जा रही है उमराव सिंह ने बताया कि जब उसके पास कुछ भी पैसा नहीं था वह शामगढ़ एक फैक्ट्री में काम करता था जैसे-तैसे ₹400 इकट्ठे कर कर उसने एक छोटा सा गाय का बछड़ा खरीदा और उसकी सेवा करते हुए खेती किसानी करने लायक उसे बड़ा किया उसके बाद उसने बेल की मदद से खेती करते हुए 10, 12 बीघा जमीन एक ट्रैक्टर और धीरे-धीरे पूरा भरा पूरा परिवार उसका बेल की बदौलत ही हुआ ऐसा उसका कहना है बेल ने भी उसकी मदद खेती किसानी कार्य में कि वह परिवार के सदस्य के समान था इसलिए उसकी मृत्यु के पश्चात जिस प्रकार परिवार के सदस्य का कार्य किया जाता है उसी प्रकार उसका भी किया जा रहा है