कपास फसल वाले किसान करे ये कार्य

फसल में यूरिया की आधी मात्रा ( अमेरिकन में 2/3बोरी, संकर कपास में 1 बोरी तथा देशी कपास 1/2 बोरी ) वोकी आने पर जुलाई अन्त तक डाल दें । कपास में बीजाई के 40-47 दिनों के बाद सूखी गोडाई के पश्चात ट्रैफलान0.8लीटर / एकड या स्टोम्प 1.27 लीटर / एकड के 200-270 लीटर पानी में घोल से उपचार के बाद सिंचाई करने से भी वार्षिक खरपतवारों का उचित नियंत्रण हो जाता है । जुलाई में सिंचाई वर्षा के हिसाब से 2-3सप्ताह के अन्तर पर करें । फूल आने पर सिंचाई अवश्य करें नहीं तो फूल झड़ जायेगें तथा कम टिंडे बनेंगे और पैदावार में कमी हो जायेगी । कपास में निराई-गोडाई करते समय खडी फसल की कतारों में डोलियां बना दें जिसमें 27प्रतिशत पानी की बचत होती है, पोषक तत्वों का उपयोग भी वेहतर होता है तथा पैदावार भी अच्छी होती है । अधिक वर्षा होने से बेकार पानी का निकास भी हो जाता है तथा कपास सेम से भी बच जाती है । जुलाई माह में हरा तेला, रोयदार सुण्डी, कतरा, चितीदार सुण्डी, कुबडा कोडा आदि पत्तों में से रस चूसकर पौधे की बढ़वार तथा उपज दोनों को कम करती है । इन कीडों की संख्या जब आर्थिक कगार पर पहुंच जाये जैसे एक पत्ते पर दो शिशु हरे तेले तथा 20 प्रतिशत पत्तियां किनारों से मुडने लगे या पीली पड़ने लगे । कातरा व अन्य पत्ते खाने वाले कीडे एक पौधे पर एक तथा चित्तिदार सुण्डी 1 प्रतिशत टहनियों को प्रभावित करें तो इसके नियंत्रण के लिए
600 मि.ली. एण्डोसल्फान 35 ईसी या 600 ग्रा. काबॅरिल 10 डब्ल्यु.पी या 600 मि.ली. फेनोट्रोथियान 50 ई.सी. या 650 मि.ली. किवळन
लफास 25 ई.सी., 50-175 लीटर पानी म