*नवागत जिला कलेक्टर श्री  पुष्प पहुचे श्री दुधाखेडी माताजी मंदिर*
-----------------------------------------------------
*श्री दुधाखेडी माताजी*
*(गरोठ- भानपुरा)*



क्षेत्र के प्रसिद्ध आरोग्य धाम आस्था के केंद्र श्री दुधाखेडी माताजी मंदिर मे शनिवार को दोपहर 1 बजे प्रथम बार जिले के नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प पहुचे।
अधिक जानकारी देते हुए मंदिर कर्मचारी पंडित.ब्रजेश शर्मा ने बताया कि
सर्व प्रथम जिला कलेक्टर श्री पुष्प ने मंदिर पहुचकर विधिवत मातारानी के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर आरती का लाभ प्राप्त किया।
उपरांत आपने मंदिर परिसर जहाँ भक्तो के साथ सेकड़ो मरीज मंदिर मे रहकर स्वास्थ लाभ लेते है उनकी सम्पूर्ण मूलभूत व्यवस्थाओं की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर मंदिर कार्यालय मे इन समस्त व्यवस्थाओं को बेहतर करने हेतु एव  नवीन मंदिर निर्माण कार्य की अभी तक की कार्य प्रगति एवं  प्रस्तावित मास्टर प्लान के नक्शे का अवलोकन कर नवीन मंदिर निर्माण स्थल पर पहुचकर कार्य का निरीक्षण कर अभी तक की कार्य प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त कर संतोष जाहिर किया एवं आगामी दिनों की कार्य योजना पर भी  निर्माण से जुड़े पी.आई.यू विभाग के जिम्मेदार अधिकारीयो से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किये। नवीन मंदिर निर्माण का कार्य कर रही अहमदाबाद की मोहक स्टोन क्राफ्ट लिमिटेड के कर्मचारीयो को भी निर्माण कार्य मे गुणवत्ता पूर्ण सामग्री एवं कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
जिला कलेक्टर ने मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा संचालित किए जा रहे भोजन प्रसादी भंडारे का भी निरक्षण कर मरीजो को पूर्ववत: दोनो समय निःशुल्क एवं भक्तो हेतु भी न्यूनतम शुल्क मे गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध सुचारू रूप से प्रदान करने हेतु क्षेत्रीय अधिकारियों को नियमानुसार एक समिति का गठन कर इस दिशा मे बेहतर कार्य करने के आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
शनिवार को प्रथम मंदिर आगमन,निरीक्षण मे गरोठ एस. डी.एम श्री वीरेंद्र दांगी, भानपुरा प्रभारी तहसीलदार श्री राकेश यादव, नायब तहसीलदार भानपुरा श्री मनोज शर्मा,पी.आई.यू मुख्य कार्यपालन यंत्री श्री डी.के. श्री वास्तव, उप यंत्री श्री करन सिंह सोलंकी,  ग्राम पटवारी श्री जगदीश बामनिया, पटवारी श्री कपिल गौड़, पुलिस थाना भानपुरा बिट प्रभारी श्री एच. के.चोधरी, मंदिर लेखापाल श्री नरेन्द्र शर्मा, नवीन मंदिर निर्माण कंपन्नी सुपर विजन श्री पवन नाथ योगी, मंदिर कर्मचारी श्री घनश्याम नाथ, श्री चतुर्भुज प्रजापति,श्री पप्पू नाथ योगी, मंदिर पुजारी श्री पुरानाथ योगी, श्री पप्पू नाथ शास्त्री, श्री गोपाल नाथ योगी, ग्राम कोटवार श्री परमानंद शर्मा ,भंडारा भोजन निर्माण ठेकेदार श्री घनश्याम मीणा, कर्मचारी श्री वजे सिंह, श्री देवराज योगी, श्री गोविन्द योगी, दीपक योगी मुख्य रूप से मौजूद रहे।